Google Analytics Meta Pixel
खेल

मध्य प्रदेश के पूर्व खिलाड़ी को मिल सकती है RCB की बड़ी जिम्मेदारी

आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने मंगलवार को आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 1.78 बिलियन डॉलर (16,000 करोड़ रुपये से अधिक) में खरीद लिया। इस कंसोर्टियम में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर की बोल्ट वेंचर्स और अमेरिका स्थित ब्लैकस्टोन भी शामिल हैं। कंसोर्टियम दो या इससे ज्यादा लोगों, कंपनियों या संगठनों का एक अस्थाई गठबंधन या साझेदारी होता है। इसका लक्ष्य किसी चीज को एकसाथ हासिल करने या संसाधनों को एक साथ लाने का होता है। इसमें शामिल सभी सदस्य अपनी अलग कानूनी पहचान बनाए रखते हैं, लेकिन किसी खास प्रोजेक्ट के लिए साथ मिलकर काम करते हैं।आईपीएल में इस कंसोर्टियम की यह डील यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के साथ हुई, जो यूके की डियाजियो की सहायक कंपनी है। डियाजियो के पास ही आरसीबी का मौजूदा मालिकाना हक है। हालांकि, अब नए करार के तहत आरसीबी की पुरुष और महिला (WPL) दोनों टीमों की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी गई है। आरसीबी को खरीदने के बाद आर्यमान बिड़ला फ्रेंचाइजी के नए चेयरमैन बन सकते हैं। खास बात तो यह है कि आर्यमान आरसीबी के कई क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं। इनमें आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर शामिल हैं। आइए जानते हैं कैसे और आर्यमान की पूरी कहानी क्या है…

कौन हैं आर्यमान बिड़ला?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *