Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

मामले को लेकर बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

सिंगर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सिंगर को उनके गाने ‘टटीरी’ में कथित अश्लीलता को लेकर समन भेजा है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लिया है। उनके गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर चिंता जताई गई है।

इन लोगों को भी भेजा गया नोटिस

आयोग ने बादशाह के साथ-साथ गाने के डायरेक्टर माही संधू, को-डायरेक्टर जोबन संधू, और प्रोड्यूसर हितेन को समन भेजा है। इन सभी को 25 मार्च, 2026 को दोपहर 12:30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।

आयोग ने बयान में क्या कहा?

एक बयान में, आयोग ने कहा कि गाने का कंटेंट पहली नजर में आपत्तिजनक लगता है। संभवतः भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन करता है।
आयोग ने यह भी चेतावनी दी कि निर्देश का पालन न करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

गाने के खिलाफ उठाया गया कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *