Google Analytics Meta Pixel
विदेश

रूस का एक तेल टैंकर, जो पहले चीन जा रहा था, अब रास्ता बदलकर भारत आ रहा

रूस का एक तेल टैंकर, जो पहले चीन जा रहा था, अब रास्ता बदलकर भारत आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘एक्वा टाइटन’ नाम का यह जहाज रूस के बाल्टिक सागर से तेल लेकर निकला था और उसे चीन के रिजाओ पोर्ट जाना था।

लेकिन मार्च के बीच में साउथ चाइना सी पहुंचते ही इसने अपना रास्ता बदल लिया और अब यह 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक यह बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि भारत ने अचानक रूस से तेल खरीदना बढ़ा दिया है।

असल में, ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट से आने वाली तेल सप्लाई पर असर पड़ा है। इसी बीच अमेरिका ने भारत को कुछ समय के लिए रूस से ज्यादा तेल खरीदने की छूट दे दी। इसके बाद भारत ने सिर्फ एक हफ्ते में करीब 3 करोड़ बैरल रूसी तेल खरीद लिया।

अब हालत यह है कि भारत की लगभग सभी बड़ी रिफाइनरियां रूसी तेल खरीद रही हैं। इसी वजह से कई जहाज, जो पहले चीन जा रहे थे, अब अपना रास्ता बदलकर भारत की तरफ आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 7 टैंकर ऐसा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *