भारत की सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने म्यांमार से चल रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया
भारत की सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने म्यांमार से चल रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 1 अमेरिकन और 6 यूक्रेन के नागरिक भी शामिल हैं।
अमेरिकी नागरिक को इमिग्रेशन ब्यूरो ने कोलकाता हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया। वहीं, लखनऊ और दिल्ली के हवाई अड्डों से तीन-तीन यूक्रेनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, इन सभी पर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है। एनआईए ने इनके खिलाफ UAPA की धारा 18 के तहत केस दर्ज किया है।
संदिग्धों को दिल्ली लाकर शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद सोमवार को उनकी रिमांड 11 दिन बढ़ाकर 27 मार्च तक कर दी गई है।
