पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी पर कसा तंज, कहा- आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम…
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद पाकिस्तान की जमकर आलोचना हो रही है. मीरपुर में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर तीखा हमला बोला है
