Google Analytics Meta Pixel
खेल

भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन…MP में जश्न

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई और पहली बार किसी मेजबान टीम ने यह खिताब जीता।

अलग-अलग शहरों में डीजे की धुन पर डांस

मध्य प्रदेश के कई शहरों में जीत का माहौल होली और दीपावली के संगम जैसा था। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, बड़वानी, देवास और टीकमगढ़ समेत कई शहरों में भारत की जीत पर लोग सड़कों पर उतर आए। तिरंगा झंडा लहराकर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *