Google Analytics Meta Pixel
खेल

टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार अंदाज में हुई

टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार अंदाज में हुई। इस दौरान मशहूर पॉप स्टार रिकी मार्टिन ने करीब 28 साल बाद भारत में परफॉर्म किया। उन्होंने इससे पहले 1998 में दिल्ली में परफॉर्म किया था। उनके हिट गाने द कप ऑफ लाइफ के आले-आले पर पूरा स्टेडियम झूम उठा।

क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सिंगर सुखबीर सिंह और फाल्गुनी पाठक के गानों पर स्टेडियम में मौजूद फैंस जमकर नाचते नजर आए। संगीत, रोशनी और आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम ने फाइनल मैच से पहले माहौल को और भी शानदार बना दिया।

मार्टिन के आले-आले पर झूमे फैंस आले-आले मार्टिन के फेमस गाने द कप ऑफ लाइफ की प्रसिद्ध लाइन है। यह गाना 1998 में रिलीज हुआ था और 1998 FIFA वर्ल्ड कप का आधिकारिक गीत था। गाने की यह लाइन खेलों के दौरान उत्साह और जश्न का प्रतीक बन गई है। दुनिया भर में फुटबॉल और अन्य बड़े खेल आयोजनों में फैंस अक्सर आले, आले, आले गाकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हैं।

मार्टिन ने लिविन ला विदा लोका सॉन्ग पर भी परफॉर्म किया। यह एक बहुत लोकप्रिय गाना है। यह गाना 1999 में रिलीज हुआ था और उस समय दुनिया भर में जबरदस्त हिट रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *