सुपर-4 से पहले टीम इंडिया का बड़ा दांव, लेकिन गेंदबाज़ी में खली बुमराह की कमी
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर चार चरण से पहले अपनी तैयारियों को परखा। भारत का सामना ग्रुप चरण के अंतिम मैच में ओमान से हुआ। ऐसा माना जा रहा था कि टीम आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लेगी, लेकिन उसके अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही ओमान के खिलाफ जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी। भारत ने 21 रनों से जीत दर्ज की और ग्रुप चरण का अंत अजेय रहकर किया। भारत को अब अगले दौर में पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और उससे पहले टीम ने अपनी तैयारियों को परखा।
मैच का हाल
