RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये
भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि कई राज्य सरकारें 10 मार्च 2026 को होने वाली नीलामी के जरिए कुल 45,960 करोड़ रुपये जुटाएंगी। यह राशि राज्य सरकारी प्रतिभूतियों (SGS) की नीलामी के माध्यम से जुटाई जाएगी। इसे आरबीआई के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा।आरबीआई के अनुसार इस नीलामी में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अलग-अलग अवधि की प्रतिभूतियां जारी की जाएंगी। इनमें नई प्रतिभूतियों के साथ-साथ पहले जारी किए गए बॉन्ड की री-इश्यू भी शामिल होगी।
