कोलकाता की पिच पर टीम इंडिया अजेय, वेस्टइंडीज सावधान!
सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण का मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहद शानदार है।
