Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

नृत्यांगना शक्ति मोहन ने शुरु की वैश्विक सांस्कृतिक यात्रा

मुंबई । प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना शक्ति मोहन ने अपने विशेष यूट्यूब प्रोजेक्ट ‘डांस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के जरिए एक वैश्विक सांस्कृतिक यात्रा शुरू की है। यह सफर सिर्फ विभिन्न देशों तक सीमित नहीं, बल्कि अलग-अलग सभ्यताओं और उनकी नृत्य परंपराओं को नए दृष्टिकोण से समझने का प्रयास भी है। हाल ही में उन्होंने इस प्रोजेक्ट का नया एपिसोड लॉन्च किया, जिसमें वह रूस की प्राचीन और शक्तिशाली लोकनृत्य शैलियों को एक्सप्लोर करती नजर आईं। लॉन्च इवेंट में उनके दोस्तों, परिवार और इंडस्ट्री के लोगों ने इस अनोखे विज़न की सराहना की।
शक्ति मोहन के मुताबिक यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हजारों साल पुरानी नृत्य शैलियों को आज की युवा पीढ़ी से जोड़ना है, ताकि ये कला रूप जीवित रह सकें। पहले सीजन में वह कई देशों के पारंपरिक नृत्य रूप सीख चुकी हैं और उन्हें अपने दर्शकों तक पहुंचाया है। उनका मानना है कि दुनिया में अनगिनत नृत्य परंपराएं ऐसी हैं जो अपनी सुंदरता के बावजूद धीरे-धीरे गुमनाम होती जा रही हैं। ऐसे समय में जरूरी है कि इन नृत्य शैलियों को आधुनिक मंच और नए अंदाज़ में पेश किया जाए, ताकि युवा उनमें रुचि ले सकें। रूस के लो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *