कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें: सरगुन मेहता
मुंबई। टीवी और पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सरगुन मेहता और उनके अभिनेता पति रवि दुबे को लेकर अफवाहों को बाजार गरम है। लंबे समय से दोनों को लेकर यह खबरें वायरल थीं कि सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं। प्रशंसक लगातार इस खबर को सच मान रहे थे, जबकि कपल की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था। अंततः शनिवार को सरगुन मेहता ने इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्पष्ट नोट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पिछले दो साल से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की बातें फैलाई जा रही हैं, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है
