मनोरंजन

मॉडलिंग से शुरू किया करियर, एक्टिंग के लिए परिवार को मनाया; साउथ में ‘पुष्पा’ तो हिंदी में दी ‘एनिमल’ जैसी हिट

साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आज अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी होने वाली है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लगभग 8 वर्षों से डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता फिल्म ‘गीता गोविंदम’ (2018) से शुरू हुआ। हालांकि रश्मिका ने 22 फरवरी 2018 को एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की। रश्मिका की शादी से पहले आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक रश्मिका मंदाना का जन्म 6 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडगु जिले में हुआ। रश्मिका के पिता एक कॉफी शॉप चलाते थे। रश्मिका के मुताबिक उनका जीवन संघर्ष में बीता। उनके लिए खिलौने खरीदने के लिए उनके मां-बाप के पास पैसे नहीं थे। रश्मिका ने पत्रकारिता, मनोविज्ञान और अंग्रेजी में शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *