डायरेक्टर अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘निशानची’ 19 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘निशानची’ 19 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म रिलीज से पहले, अनुराग कश्यप ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की थी, लेकिन सुशांत ने उन्हें जवाब देना बंद कर दिया, जब उन्होंने दो बड़ी फिल्में ‘दिल बेचारा’ और ‘ड्राइव’ साइन कर ली थीं।
गालट्टा प्लस से बातचीत में कश्यप ने कहा, “एक्टर्स को फिल्म में रुचि थी, लेकिन बात किसी के साथ नहीं बनी। मैंने कहा मैं इसे सही तरीके से बनाऊंगा। यह वही फिल्म थी, जिसे मैं कभी सुशांत के साथ बनाना चाहता था, लेकिन फिर उन्हें दो बड़ी फिल्में ‘दिल बेचारा’ और ‘ड्राइव’ मिल गईं। फिर मेरी फिल्म पीछे चली गई। फिर उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया, तो मैं आगे बढ़ गया। फिल्म उनके साथ 2016 में घोषित हुई थी।”
सुशांत ने ‘हंसी तो फंसी’ छोड़ YRF का ऑफर स्वीकारा था: अनुराग
वहीं, NDTV से बात करते हुए कश्यप ने 2020 में कहा था कि सुशांत ने ‘हंसी तो फंसी’ छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें YRF और धर्मा प्रॉडक्शंस से ऑफर मिले थे।
