Salary Hike 2026: इस साल 9.1 फीसदी बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, GCC में सर्वाधिक वृद्धि; रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय कंपनियां इस साल वेतन में औसतन 9.1 फीसदी की वृद्धि कर सकती हैं। हालांकि, यह 2025 के 9.3 फीसदी की अनुमानित वृद्धि से थोड़ा कम है। ईवाई ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा, कंपनियां कौशल आधारित वेतन ढांचे और बेहतर प्रदर्शन पर जोर दे रही हैं। कंपनियां वेतन वृद्धि के लिए इन मानकों को ही आधार बना रही हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) में सबसे ज्यादा 10.4 फीसदी वेतन वृद्धि की उम्मीद है। वित्तीय सेवा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन करीब 10 फीसदी बढ़ सकता है। ई-कॉमर्स में 9.9 फीसदी और लाइफसाइंसेज एवं फार्मास्यूटिकल्स में 9.7 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।रिपोर्ट में कहा गया है कि 45-50 फीसदी भारतीय कंपनियां कौशल आधारित वेतन ढांचे पर जोर दे रही हैं। एआई, जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग और इंजीनियरिंग जैसी नई टेक्नोलॉजी भूमिकाओं में 40 फीसदी तक वेतन वृद्धि हो रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उच्च और औसत प्रदर्शन के बीच का अंतर बढ़ गया है। उच्च प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के वेतन में करीब 120-150 फीसदी और औसत प्रदर्शन वाले कर्मियों के वेतन में 60-80 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है।
15 फीसदी तक बढ़ रहा सीईओ का वेतन
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में निफ्टी की शीर्ष-200 कंपनियों में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) का औसत कंपनसेशन (मुआवजा) बढ़कर 7-9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह सालाना आधार पर 12-15 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है। ईवाई के मुताबिक, इसमें से फिक्स्ड वेतन कुल सीईओ कंपनसेशन का 25-30 फीसदी है। शॉर्ट-टर्म इंसें
