Google Analytics Meta Pixel
देश

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन करने के आरोप में सोमवार को यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं को ग्वालियर से पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन करने के आरोप में सोमवार को यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं को ग्वालियर से पकड़ा था।इनके नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार हैं। इससे पहले रविवार को यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को भी ग्वालियर से हिरासत में लिया गया था।

आरोप है कि इन नेताओं ने कार्यक्रम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र और झांसी रोड थाना क्षेत्र से तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए तीनों को दिल्ली ले जाया गया।

वहीं, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव को 8 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद देर रात दिल्ली तिलक मार्ग थाना पुलिस ने छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *