Core Portfolio: बाजार हो चाहे जैसा, स्थिरता देता है कोर पोर्टफोलियो
निवेशक दो प्रकार के होते हैं। एक वे जो रोमांच की तलाश में भारी रिटर्न के पीछे भागते हैं। उन्हें मोमेंटम स्टॉक्स, हॉट सेक्टर्स और निवेश के नए ट्रेंड्स पसंद होते हैं। जब बाजार तेजी पर होता है, तो वे अपना सब कुछ झोंक देते हैं। दूसरे वे होते हैं, जो निरंतरता के साथ वेल्थ क्रिएशन करते हैं। वे मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अगर एक मजबूत आधार बनाया जाए, तो पहले टाइप के लोग भी जीत सकते हैं।अपने पोर्टफोलियो को एक घर की तरह समझें…अगर आपकी नींव कमजोर है, तो एक तूफान सब कुछ धराशायी कर सकता है। लेकिन अगर आप अच्छे शेयरों के साथ अपने निवेश को मजबूती देते हैं, तो आप अपने वित्तीय भविष्य को खतरे में डाले बिना भी उच्च-ग्रोथ वाली थीम्स पर रोमांचक दांव लगा सकते हैं।अब सवाल है, मौजूदा हालातों में अगले 3 से 5 साल के लिए कैसा पोर्टफोलियो बनाया जाए…यहां काम आती है कोर रणनीति। मतलब, विकास के साथ पूर्वानुमान, महत्वाकांक्षा के साथ अनुशासन और संरचनात्मक बदलावों के साथ वित्तीय मजबूती का तालमेल।
