देश

पन्ना में पहली बार होगी संयुक्त हीरा नीलामी, तीन साल बाद रफ्तार पकड़ेगा कारोबार

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा कारोबार को नई गति मिलने जा रही है। देश की एकमात्र मशीनीकृत हीरा खदान संचालित करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलप्मेंट कारपोरेशन (एनएमडीसी) की मझगवां स्थित हीरा परियोजना और उथली खदानों से प्राप्त हीरों की पहली बार संयुक्त नीलामी पन्ना में आयोजित की जाएगी। यह बहुप्रतीक्षित नीलामी 15 से 30 मार्च के बीच नव-निर्मित हीरा कार्यालय परिसर में प्रस्तावित है।
अब तक एनएमडीसी की खदानों और उथली खदानों के हीरों की नीलामी अलग-अलग आयोजित होती रही है, लेकिन पहली बार दोनों स्रोतों के हीरे एक ही मंच पर नीलाम होंगे। इससे स्थानीय व्यापारियों और बड़े खरीदारों को एक ही स्थान पर विविध श्रेणी के हीरे उपलब्ध हो सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त नीलामी से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और बेहतर मूल्य मिलने की संभावना है। खनन दोबारा शुरू होने और अब संयुक्त नीलामी के आयोजन से पन्ना के हीरा उद्योग में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *