खेल

टी-20 वर्ल्ड कप आज में अफगानिस्तान (AFG) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला खेला जाएगा

टी-20 वर्ल्ड कप आज में अफगानिस्तान (AFG) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

अफगानिस्तान की टीम इस समय दबाव में है। टीम ने अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, UAE की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। उसने अपने पिछले मुकाबले में कनाडा को हराया था और फिलहाल पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। अगर UAE इस मैच को जीत लेती है तो उसके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो जाएंगी।

UAE के खिलाफ AFG आगे हेड टु हेड में अफगानिस्तान का पलड़ा UAE पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 14 टी-20 मैच खेले गए हैं। अफगानिस्तान ने 11 जीते हैं, जबकि UAE ने 3 मैच जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *