खेल

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। जिम्बॉब्वे से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करना चाहेगी।

कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जिम्बॉब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.4 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई थी।

दूसरी ओर श्रीलंका अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B के प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पोजिशन पर है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन से हराया और फिर ओमान के खिलाफ 105 रन से विशाल जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को अपने होमग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। श्रीलंकाई स्पिनर्स विरोधी टीम को अपनी फिरकी में फंसा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *