हार्दिक को पीठ पर लादकर पुश अप करने लगे नामीबिया के कप्तान! कैमरे में कैद हुआ मामला, देखें वीडियो
भारत ने टी20 विश्वकप 2026 के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की यह इस विश्वकप में लगातार दूसरी जीत रही। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गई। हालांकि, मैच में एक मजेदार पल भी देखने को मिला जब नामीबिया के कप्तान गेरार्ड इरैसमस हार्दिक पांड्या को पीठ पर लादकर पुश अप करने लगे। हालांकि, फिर हार्दिक ने उन्हें धक्का देकर दूर किया। यह मजेदार पल कैमरे में भी कैद हो गया। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। आइए पूरी घटना के बारे में जानते हैं…
