अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज अगले हफ्ते पब्लिक बॉन्ड इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाने जा रही
अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज अगले हफ्ते पब्लिक बॉन्ड इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें 500 करोड़ का ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है। इश्यू 6 जनवरी को खुलेगा और 19 जनवरी 2026 तक चलेगा।
कंपनी 2 साल, 3 साल और 5 साल की मैच्योरिटी वाले बॉन्ड जारी करेगी। इन पर एनुअल कूपन रेट 8.60% से 8.90% तक रखा गया है। 2 साल वाले बॉन्ड पर 8.60%, 3 साल पर 8.75% और 5 साल पर 8.90% ब्याज मिलेगा। कूपन पेमेंट क्वार्टरली या क्युमुलेटिव बेसिस पर भी हो सकता है।
इश्यू को CARE और ICRA से AA- रेटिंग मिली है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए कुल इश्यू का 35% हिस्सा रिजर्व रखा गया है। अरेंजर्स के तौर पर नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और टिप्सन्स कंसल्टेंसी सर्विसेज काम कर रही हैं।
