मनोरंजन

ओडिया संगीतकार और गायक अभिजीत मजूमदार का रविवार को कार्डिएक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया

ओडिया संगीतकार और गायक अभिजीत मजूमदार का रविवार को कार्डिएक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया। वो भुवनेश्वर के AIIMS अस्पताल में एडमिट थे। उन्होंने तीन दशक से ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में काम किया और 700 से ज्यादा गानों को कंपोज किया था।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मजूमदार को रविवार सुबह 7:43 बजे कार्डिएक अरेस्ट आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत सीपीआर देना शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें सुबह 9:02 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *