Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
मनोरंजन

फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की

फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने ₹40.59 करोड़ की कमाई की, जिससे दो दिनों में कुल कलेक्शन ₹72.69 करोड़ तक पहुंच गया है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

यह फिल्म साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, शनिवार को फिल्म के प्रमोशन के तहत एक्टर वरुण धवन मुंबई के एक थिएटर में नजर आए।

थिएटर में वरुण को देखकर फैंस काफी खुश हो गए और उनके साथ बात की और सेल्फी भी खिंचवाई। बता दें कि फिल्म में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *