एक्ट्रेस रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म मर्दानी 3 में नजर आएंगी
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म मर्दानी 3 में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए। इस खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने एक इवेंट आयोजित किया, जहां रानी अपने दोस्त और डायरेक्टर करण जौहर के साथ नजर आईं।
इस इवेंट को करण जौहर ने ही होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने रानी की बेटी आदिरा का अपनी मां के लिए लिखा हुआ एक हाथ से लिखा पत्र पढ़कर सुनाया। आदिरा ने यह लेटर रानी के सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर लिखा था।
करण ने यह चिट्ठी धीरे-धीरे पढ़ी, जिससे हर लाइन लोगों के दिल को छू गई। आदिरा ने अपनी मां को “दुनिया की सबसे अच्छी मां” बताया और उनके बारे में कई प्यारी बातें लिखीं। उसने यह भी बताया कि उसे अपनी मां से क्या-क्या खूबियां मिली हैं और कौन-सी बातें उसे पसंद नहीं हैं। अपनी बेटी की तरफ से मां और एक इंसान के तौर पर अपने बारे में महसूस की गई बातों को सुनकर रानी भावुक हो गईं।
