एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली वेब सीरीज फर्जी 2 और फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया
एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली वेब सीरीज फर्जी 2 और फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया। हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने दोनों प्रोजेक्ट्स पर बात की और अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।
शाहिद कपूर ने बताया कि फर्जी 2 की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी मुलाकात डायरेक्टर राज और डीके से हुई थी, जहां सीरीज के अगले सीजन को लेकर चर्चा हुई।
शाहिद के मुताबिक, पहले सीजन का एंड बेहद ड्रामेटिक मोड़ पर हुआ था, जिसके बाद कहानी को आगे बढ़ाने की कई संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सीजन एक्टर के तौर पर उनके लिए ज्यादा चैलेंजिंग होने वाला है, क्योंकि उनके किरदार की ग्रोथ काफी हो चुकी है।
