Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मनोरंजन

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान गुरुवार को किया गया

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान गुरुवार को किया गया। नॉमिनेशन में इस बार भारतीय दर्शकों की नजर फिल्म होमबाउंड पर थी, लेकिन यह फिल्म फाइनल टॉप 5 नॉमिनेशन लिस्ट में जगह नहीं बना पाई। बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 15 मार्च को होगी।

नीरज घेवान के डायरेक्शन में बनी होमबाउंड ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री थी। फिल्म में विशाल जेठवा और ईशान खट्टर ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म ऑस्कर की टॉप 15 शॉर्टलिस्ट में जरूर पहुंची, लेकिन टॉप 5 नॉमिनेटेड फिल्मों में शामिल नहीं हो सकी। अगर यह फिल्म चुनी जाती, तो आमिर खान की फिल्म लगान के बाद यह पहली भारतीय फिल्म होती, जो इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *