Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

दिसंबर में पायलटों की कमी और 2500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने से इंडिगो का मुनाफा 78% कम हो गया

दिसंबर में पायलटों की कमी और 2500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने से इंडिगो का मुनाफा 78% कम हो गया है। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में सिर्फ 550 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,448 करोड़ रुपए रहा था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडिगो का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.2% बढ़कर 23,471 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 22,110 करोड़ रुपए रहा था। इंडिगो ने आज गुरुवार (22 जनवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

कंपनी ने बताया कि फ्लाइट्स कैंसिल होने और नए लेबर कोड्स से उसे ₹1,546.5 करोड़ का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। अगर इसे अलग कर दिया जाए तो कंपनी का मुनाफा करीब ₹2,096.3 करोड़ रहता। हालांकि, यह तब भी पिछले साल के मुकाबले 14% कम होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *