व्यापार

चांदी की कीमतों में आज यानी, गुरुवार 22 जनवरी को गिरावट

चांदी की कीमतों में आज यानी, गुरुवार 22 जनवरी को गिरावट है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी 5% या करीब ₹19 हजार प्रति किलो गिर गई।

चांदी सुबह 3,03,584 रुपए पर खुली और 2,99,711 रुपए पर बंद हुई। कल ये 3,19,097 लाख रुपए पर बंद हुई थी और कारोबार के दौरान इसने 3,20,075 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोना भी 3,099 रुपए गिरकर 1,51,128 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले सोने ने 1,55,204 रुपए का हाई बनाया था। फिर 1,54,277 रुपए पर बंद हुआ।

सोना-चांदी सस्ते होने की तीन वजहें

  • पिछले दिनों आई बड़ी तेजी के बाद हुई मुनाफावसूली से सोना-चांदी सस्ते हुए है।
  • शेयर बाजार में तेजी आने से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की डिमांड घटी है।
  • जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने से सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *