Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

अब सालभर रहती है ऑनलाइन शॉपिंग की रफ्तार, त्योहारों पर निर्भरता घटी

व्यापार: देश में ऑनलाइन खरीद-बिक्री की निर्भरता अब सिर्फ त्योहारी मौसम पर नहीं रह गई है। लोग अब पूरे साल ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, त्योहारी मौसम के दौरान बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भूमिका अब भी काफी महत्वपूर्ण है।

परामर्शदाता कंपनी रेडसीर ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा, भारत का ऑनलाइन खुदरा क्षेत्र अब पूरे वर्ष में अधिक संतुलित मांग की राह पर बढ़ रहा है। इसके बावजूद मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी श्रेणियां अब भी वार्षिक त्योहारी उछाल पर निर्भर हैं। यानी त्योहारों के दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स ही अब भी बिक्री की रफ्तार तय करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल श्रेणी में त्योहारी मौसम से जुड़ा उतार-चढ़ाव सबसे अधिक है, जिसका मौसमी सूचकांक अंतराल 1.7 रहा। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद 1.3 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इन दोनों श्रेणियों की मांग सितंबर-अक्तूबर के महीनों में सबसे अधिक रहती है। मोबाइल फोन का मासिक सूचकांक 2.3 के करीब है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स का 2.0 के आसपास पहुंचता है।

सुझाव…विभिन्न ब्रांड भी घटा सकते हैं निर्भरता
रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न ब्रांड को त्योहारी सीजन पर अपनी निर्भर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *