खेल

हमें T20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC से कोई डेडलाइन नहीं मिली; बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का दावा

टी20 विश्व कप शुरू होने में अब गिनती के दिन बचे हैं लेकिन इसमें बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक का समय दिया है कि वह स्पष्ट करे कि भारत में विश्व कप के मैच खेलेगा या नहीं। अगर बांग्लादेश भारत नहीं आने का फैसला करता है तो उसकी जगह पर किसी नई टीम को विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा। दूसरी तरफ बीसीबी ने आईसीसी की तरफ से खुद को मिले ऐसे किसी डेडलाइन से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *