केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तमिलनाडु के दो दिन दौरे पर पहुंचे। शाह ने पुदुकोट्टई में भाजपा की रैली को संबोधित किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तमिलनाडु के दो दिन दौरे पर पहुंचे। शाह ने पुदुकोट्टई में भाजपा की रैली को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यहां DMK सरकार परिवारवाद की राजनीति कर रही है और अब राज्य से डीएमके के परिवारवाद काे खत्म करने का समय आ गया है।
शाह ने कहा कि DMK डीएमके का सपना है कि परिवार की राजनीति को आगे बढ़ाया जाए, लेकिन यह सपना अब पूरा नहीं होगा। शाह ने AIADMK से गठबंधन में चुनाव लड़ने की भी बात कही।
उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एनडीए की जीत तय है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत के बाद अब तमिलनाडु और बंगाल की बारी है।
शाह ने भाषण शुरू करने से पहले रैली में आए लोगों से माफी मांगते हुए कहा था कि मैं तमिल में नहीं बोल पा रहा। मैं तमिलनाडु की पवित्र भूमि को प्रणाम करके अपना भाषण शुरू करता हूं।
