जालोर में नेशनल हाईवे (NH-325) पर स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत
जालोर में नेशनल हाईवे (NH-325) पर स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि पति का पैर कट गया। इसके अलावा 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
रविवार देर रात करीब 11 बजे दुर्घटना अहोर थाना इलाके में गवरी गांव और गुड़ा बालोतान के बीच हुई। आरोप है कि बस ड्राइवर नशे में था। ड्राइविंग करते समय स्टीयरिंग को छोड़कर पान मसाला मिला रहा था। इस दौरान बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद बस पलट गई।
