शेयर बाजार में कॉपर की चमक, कंपनी का वैल्यूएशन 50 हजार करोड़ के ऊपर
शेयर बाजार में जब भी कीमती धातुओं की चर्चा होती है, अक्सर चांदी और सोने का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन इस बार कहानी बदली हुई है| चांदी नहीं, बल्कि कॉपर यानी तांबे की आंधी ने बाजार में ऐसा माहौल बनाया कि एक सरकारी कंपनी का मार्केट कैप पहली बार 50,000 करोड़ रुपये के पार निकल गया | यह कमाल किया है हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने जिसके शेयरों में हाल के दिनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है |
सोमवार को हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में जोरदार खरीदारी दिखी. स्टॉक करीब 11 फीसदी की तेजी के साथ अपने 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. लगातार सात ट्रेडिंग सेशन से चल रही इस रैली में शेयर लगभग 50 फीसदी तक चढ़ चुका है. इस तेज उछाल की वजह से कंपनी का कुल मार्केट वैल्यूएशन पहली बार 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जो निवेशकों के भरोसे को साफ दिखाता है
