मैं अब और दबाव नहीं झेल सकता…अलविदा’- नोट लिखकर BLO ने त्यागे प्राण!
बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल): बंगाल में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा के बाद से बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) की मौत और मानसिक दबाव की खबरें लगातार आ रही हैं. इस बीच, BLO पर काम के दबाव का एक और भयावह मामला सामने आया है. बांकुड़ा जिले के रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के राजकाटा इलाके में एक प्राथमिक स्कूल के क्लासरूम से एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया.
मृतक के परिजनों का दावा है कि स्कूल के हेडमास्टर हरधन मंडल ने BLO ड्यूटी के असहनीय दबाव के कारण यह चरम कदम उठाया. तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस मौत के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया है. इस बीच, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा, “पूरे मामले की जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”
