मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम एक्टिव है
मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से अगले चार दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। सोमवार को रीवा और सागर संभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटे में निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
