व्यापार

कॉपर की कीमतों का असर, ये शेयर पहुंचा 15 साल के उच्च स्तर पर

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में 26 दिसंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 8 फीसदी उछलकर 473 रुपये पर पहुंच गया, जो नवंबर 2010 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. इस तेजी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे की कीमतों का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना है. खासतौर पर शंघाई में सप्लाई की कमी के चलते कॉपर के भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए |

निफ्टी मेटल इंडेक्स में टॉप गेनर

हिंदुस्तान कॉपर 26 दिसंबर को निफ्टी मेटल इंडेक्स का टॉप गेनर रहा. जहां निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 0.2 फीसदी बढ़ा, वहीं हिंदुस्तान कॉपर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया | कंपनी के शेयरों में इस हफ्ते कुल 21 फीसदी की तेजी आई है, जो दिसंबर 2023 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *