देश

आज भी ‘सदैव अटल’ हैं वाजपेयी: जयंती पर स्मारक पर उमड़ा जनसैलाब, जानें क्यों आज भी देश उन्हें सबसे लोकप्रिय पीएम मानता है

नई दिल्ली: Atal Bihari Vajpayee Jayanti के अवसर पर राजधानी दिल्ली में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का एक युगपुरुष बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके विचार, सिद्धांत और आदर्श आज भी देश को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अटल जी की राजनीति संवाद, सहमति और संवेदनशीलता पर आधारित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *