मनोरंजन

बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने 2 साल पुराने गाने को लेकर विवादों में घिर गए

बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने 2 साल पुराने गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। यह गाना नागन टाइटल से रिलीज हुआ था। जिसे अब तक 1.40 करोड़ लोग देख चुके हैं। इस गाने में हनी सिंह बिकिनी पहने युवतियों के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं।

जालंधर के भाजपा नेता ने यह गाना देखा तो अब पंजाब के DGP गौरव यादव को शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ FIR की मांग की है। इसके अलावा इस गाने को तुरंत यूट्यूब समेत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है।

उनका कहना है कि उन्होंने कल ही ये गाना देखा। जो बिना किसी एज लिमिट के चल रहा है। जो बच्चों व किशोरों के लिए नुकसानदेह है। इसके अलावा पंजाबी सभ्याचार की भी इस गाने की वजह से बदनामी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *