मनोरंजन

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि धुरंधर फिल्म के गाने शरारत के लिए कोरियोग्राफर की पहली पसंद तमन्ना भाटिया थीं

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि धुरंधर फिल्म के गाने शरारत के लिए कोरियोग्राफर की पहली पसंद तमन्ना भाटिया थीं। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने तमन्ना को रिजेक्ट कर दिया।

अब गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि तमन्ना को इस भूमिका के लिए कभी चुना ही नहीं गया था।

उनके अनुसार, तमन्ना की जबरदस्त लोकप्रियता और स्टारडम उस दृश्य की मांग से ज्यादा प्रभावशाली हो सकता था। इसलिए मेकर्स ने दो परफॉर्मर्स को चुनने का फैसला किया, ताकि सीन में कहानी को ही केंद्र में रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *