वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन की रेस तेज, सैयद मुश्ताक अली में दिखा शानदार फॉर्म
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों केवल एक ही नाम गूँज रहा है ईशान किशन. पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 मंच (SMAT 2025) पर वह कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे. किशन ने झारखंड को पहला टी20 खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है |
SMAT 2025 में ईशान किशन के आंकड़े
ईशान किशन इस साल टूर्नामेंट के लीडिंग रन-स्कोरर रहे. उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वे अभी भी भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं. अब तक खेली 10 पारियों में 57 के औसत से किशन ने 517 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं |
फाइनल में ऐतिहासिक पारी
हरियाणा के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जब चयनकर्ता (आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा) स्टैंड्स में मौजू
