एशिया कप U19: भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, जानें समीकरण
टीम इंडिया ने UAE में पाकिस्तान को हराकर एक एशिया कप ट्रॉफी 28 सितंबर 2025 को जीती थी. अब उसी जमीन पर 81 दिन बाद उसके सामने एक और एशिया कप ट्रॉफी जीतने का मौका अंडर 19 क्रिकेट में बन रहा है | आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत अंडर 19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर सकता है, वो भी पाकिस्तान को ही हराकर. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अंडर 19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल में टकराव के आसार बन रहे हैं |
U19 Asia Cup के सेमीफाइनल की लाइन-अप कैसी है?
अंडर 19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है. पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा | वहीं टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. ये दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को खेले जाएंगे |
