Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

IPO की दुनिया में नया रिकॉर्ड: मीशो ने जुटाए 47,000 करोड़ रुपये

बुधवार को यूबीएस की बाय कॉल के दम पर मीशो के शेयरों में आई ज़बरदस्त उछाल ने इसे 2025 का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बड़ा आईपीओ बना दिया. शेयर सत्र में लगभग 20 फीसदी बढ़ा, जिससे इसका प्रॉफिट इश्यू प्राइस से लगभग 95 फीसदी तक पहुंच गया. ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार इस साल 5,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने वाली कंपनियों में, ग्रोव का प्रदर्शन दूसरे नंबर पर सबसे अच्छा रहा, जो अपने ऑफर प्राइस से लगभग 43 फीसदी ऊपर है |

मीशो, जो लगभग 5,421 करोड़ रुपये जुटाने के बाद 10 दिसंबर को लिस्ट हुई थी, का वर्तमान मार्केट कैप 97,600 करोड़ रुपए या लगभग 11 अरब डॉलर है. प्राइस बैंड के ऊपरी सिरे पर, कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 50,100 करोड़ रुपए था. इसका मतलब है कि लिस्टिंग के बाद कंपनी ने निवेशकों की वैल्यू में लगभग 47,000 करोड़ रुपए का इजाफा किया है |

यह बढ़त मुख्य रूप से 162 रुपए के मजबूत शुरुआती भाव के कारण हुई, जो इश्यू प्राइस से 46 फीसदी से अधिक का प्रीमियम था. पहले दिन का क्लोजिंग प्राइस लगभग 170 रुपए था. हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि बड़े निवेशकों के निवेश के चलते ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध फ्री-फ्लोट सीमित है. इसका मतलब यह हो सकता है कि मांग की थोड़ी मात्रा या सप्लाई में कमी भी कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव ला सकती है. लॉक-इन शेयरों का पहला सेट अगले साल 6 जनवरी को खुलेगा |

यूबीएस का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *