रिलायंस FMCG बिजनेस में करेगा धमाल, टाटा और MTR को कड़ी टक्कर
देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल रिलायंस अब फूड और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के कारोबार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है | कंपनी की कंज्यूमर प्रोडक्ट्स यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) दक्षिण भारत की जानी-मानी फूड कंपनी उदययम्स एग्रो फूड्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है. अगर यह डील पूरी होती है, तो रिलायंस सीधे तौर पर टाटा कंज्यूमर, iD फ्रेश और MTR जैसे बड़े ब्रांड्स को चुनौती देगी |
क्या करती है उदययम्स एग्रो फूड्स?
उदययम्स एग्रो फूड्स एक जानी-पहचानी फूड कंपनी है, जो स्टेपल फूड, स्नैक्स और रेडी-टू-कुक ब्रेकफास्ट मिक्स बनाती है. कंपनी का कारोबार करीब 668 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. इसके प्रोडक्ट्स खासतौर पर दक्षिण भारत के बाजार में लोकप्रिय हैं और माना जा रहा है कि यही रीजनल ताकत रिलायंस को आकर्षित कर रही है |
कैसी हो सकती है यह डील?
रिपोर्ट में बताया गया कि इस डील से जुड़े लोगों के मुताबिक, रिलायंस उदययम्स में मेजोरिटी स्टेक खरीद सकती है. हालांकि डील की रकम सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मिड-साइज एक्विजिशन होगा. रिलायंस पहले भी कैंपा कोला और वेलवेट जैसे ब्रांड्स के साथ यही रणनीति अपना चुकी है, पहले रीजनल बाजार में पकड़ बनाना और फिर पूरे देश में ब्रांड को फैलाना |
प्रमोटर्स की भूमिका क्या रहेगी?
