इतिहास रचा ईशान किशन की टीम ने, T20 मैच में बनाया 432 रन का टारगेट और हासिल की जीत
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग स्टेज में एक रोमांचक मैच देखने को मिला. पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में झारखंड ने पंजाब के खिलाफ एक ऐतिहासिक जीत हासिल की. इस मैच में जमकर रन बने और फैंस खूब चौके-छक्के देखने को मिले. इसी के साथ ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड टीम ने सुपर लीग में जीत के साथ आगाज किया और 4 अहम पॉइंट्स हासिल किए. इस मैच में झारखंड के लिए कई खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया |
पंजाब की टीम ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाए, जिसमें सलिल अरोड़ा की शतकीय पारी शामिल रही. उन्होंने 39 गेंदों में शतक बनाया और 45 गेंदों में नाबाद 125 रन ठोके. जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. लेकिन उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. दूसरी ओर, झारखंड के लिए इस मैच
