Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया केस, सुजॉय घोष को बड़ी राहत

फिल्म ‘कहानी 2’ को लेकर चल रहे कथित कॉपीराइट केस में सुजॉय घोष को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता के खिलाफ चल रहे इस मामले को रद्द कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को फिल्मकार सुजॉय घोष के खिलाफ उनकी फिल्म ‘कहानी 2’ से जुड़े कथित कॉपीराइट उल्लंघन मामले में झारखंड की एक अदालत में चल रही कार्यवाही को रद्द कर दिया।

सुजॉय घोष की याचिका हुई स्वीकार

पीटीआई के मुताबिक, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने सुजॉय घोष की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें झारखंड हाई कोर्ट के एक आदेश (दिनांक 22 अप्रैल, 2025) को चुनौती दी गई थी। इस आदेश में निर्माता के खिलाफ लंबित कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था। बेंच ने घोष की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा, ‘CJM (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) द्वारा 7 जून, 2018 को जारी समन आदेश और हाई कोर्ट द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को जारी आदेश को रद्द किया जाता है’।

हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी सुजॉय घोष की याचिका

बीते साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने घोष की उस याचिका पर झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने हजारीबाग के CJM कोर्ट में चल रहे केस को रद्द करने की मांग की थी। फिल्ममेकर ने CJM कोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *