इंडिगो संकट: बाजार में निवेशकों की बेचैनी, शेयरों में तेज गिरावट
अगर आपके पोर्टफोलियो में एविएशन सेक्टर के शेयर हैं, खासकर इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) के, तो पिछले कुछ दिन आपके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे होंगे. देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का संकट अब केवल हवाई अड्डों और परेशान यात्रियों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसकी तपिश शेयर बाजार में भी महसूस की जा रही है. उड़ानों के रद्द होने और परिचालन में
