Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

रिकॉर्ड कीमत पर भी खरीदारों का जोश बरकरार, धनतेरस पर सोने की बिक्री 39 टन तक पहुंचने की संभावना

व्यापार: कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बावजूद इस साल धनतेरस पर सोने की अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैशि्वक आरि्थक चुनौतियों और कीमतों में वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए लोग निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं। हालांकि, इस बार सोने के भारी गहनों की मांग कम दिख रही है। वजनी दिखने वाले हल्के आभूषणों के साथ सोने के सिक्कों एवं बार की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया, पिछले साल धनतेरस पर सोना 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि शुक्रवार को यह 1,34,800 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। यानी एक साल में सोना 53,400 रुपये (65.60 फीसदी) महंगा हो चुका है। इसके बावजूद इस धनतेरस पर देशभर में 39 टन सोना बिकने का अनुमान है। यह आंकड़ा पिछले धनतेरस पर बिके 35 टन सोने के मुकाबले 11.42 फीसदी ज्यादा है। मूल्य के लिहाज से इस बार 50,700 क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *