चांदी के दाम आज यानी 3 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं
चांदी के दाम आज यानी 3 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार ये आज सुबह 1,78,684 रुपए हो गया था। हालांकि इसके बाद इसके दाम में थोड़ी गिरावट आई और ये 3010 रुपए बढ़कर 1,78,190 रुपए पर बंद हुई। पहले चांदी की कीमत 1,75,180 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
वहीं 10 ग्राम सोना 621 रुपए महंगा होकर 1,28,214 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोना 1,27,593 रुपए का था। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
