व्यापार

लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्टर मंसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि चार नए लेबर कोड के ड्राफ्ट रूल्स बहुत जल्द प्री-पब्लिश कर दिए जाएंगे

लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्टर मंसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि चार नए लेबर कोड के ड्राफ्ट रूल्स बहुत जल्द प्री-पब्लिश कर दिए जाएंगे। इसके बाद 5 दिन तक कोई भी सुझाव दे सकेगा और फिर फाइनल नोटिफिकेशन आएगा।

मंसुख मांडविया का कहना है कि अगले फाइनेंशियल ईयर (अप्रैल 2026) से ये कोड पूरी तरह लागू हो जाएंगे। चारों कोड 21 नवंबर को नोटिफाई हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि लेबर कॉनकरेंट सब्जेक्ट है, इसलिए स्टेट्स को भी अपने यहां नोटिफाई करना होगा। लोकल कंडीशन के हिसाब से रूल्स में बदलाव कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *